भारत की जनवादी नौजवान सभा ने वीरवार शाम को शहर में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर संयोजक अनुराग ने बताया कि इजराइल अमेरिका ने ईरान पर जो हमला किया तथा एक तरह से युद्ध शुरू हो गया है, उसके भयावह परिणाम आ रहे हैं। ईरान व खाड़ी के देशों में भंयकर तबाही होगी तथा हमारे देश पर भी इसका आर्थिक तौर पर व जान माल का भारी नुकसान होगा। इजराईल व अमेरिका के सैनिक व आम आदमी भी मरेंगे । यह युद्ध अमेरिकन साम्राज्यवाद ने एक साजिश के तहत शुरू किया है । उन्होंने कैंडल मार्च निकाल कर युद्ध बंद करवने की मांग रखी।