फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सड़कों से रेहड़ी हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, दिया धरना ,नेहरू पार्क में रेहड़ी संचालकों का धरना

संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। नेहरू पार्क के शहीद स्मारक पर शुक्रवार को रेहड़ी संचालकों ने नगर परिषद के खिलाफ धरना दिया। रेहड़ी संचालक नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ से परेशान हैं। रेहड़ी संचालकों का कहना है कि पीएम स्वनिधी योजना से लोन लेकर अपना काम शुरू किया था। लेकिन अब नगर परिषद अतिक्रमण के नाम पर उनकी रेहड़ी तोड़ रही है। रेहड़ी संचालक नवीन ने कहा कि हर समस्या का समाधान होता है। हमारी समस्या का भी समाधान होना चाहिए। वहीं रेहड़ी संचालकों के पक्ष में आए व्यापारी नेता जेपी कौशिक ने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण होता है कि शासन व प्रशासन कोई जगह निर्धारित करे। उन्होंने चेतावनी दी कि सांसद, विधायक, चेयरमैन या डीसी ने कोई समाधान नहीं किया तो वो चुप नहीं बैठेंगे। वहीं धरने पर पहुचे जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि रेहड़ी हटाना पुलिस का नहीं, नगर परिषद का काम है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम सड़क पर यातायात को नियमित करना है। सड़कों पर किसी रेहड़ी को नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेहड़ी वालों को पुलिस से कोई शिकायत हो तो वीडियो बना कर सबूत रखे। तुरंत कार्रवाई होगी। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें