फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संविधान दिवस के मौके पर सीबीएलयू में पहुंची सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 09:43 PM IST

भिवानी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सिंचाई व केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानी खेड़ा विधायक कपूर सिंह पहुंचे। इस अवसर पर संविधान की पुस्तक पर फूल चढ़ा कर उसको नमन किया गया। अतिथियों का छात्राओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता में बनाए गए पोस्टरों का अतिथियों ने अवलोकन किया। चौधरी ने कहा कि देश भर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। श्रुति चौधरी ने कहा कि संविधान की बदौलत ही हर आदमी को अपनी रक्षा, स्वतंत्रता व समानता का अधिकार मिलता है। अपने विभाग के बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार जल्द ही अपने संकल्प पत्र के वादे को जल्द लागू करेगी। हर महीने महिलाओं को 2100 रूपये महीना दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला प्रदेश था, जहां लिफ्ट इरीगेशन से पानी पहुंचाया गया था। हम उस काम को आगे लेकर जाएंगे ताकि दक्षिणी हरियाणा में पानी की कमी ना रहे। इसके साथ ही पानी के समान बंटवारे को लेकर बड़ा मास्टर प्लान बनाया जा रहा है, ताकि हर जिले को उसके हक का पानी मिले। श्रुति चौधरी पहली बार अपने दादा के नाम से चल रहे चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय पहुंची थी। यहां आकर वो भावुक भी नजर आ रही थी। इस अवसर पर कुलपति दीप्ति धर्माणी भी उनके साथ मौजूद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें