फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में शिक्षिका मनीषा मौत मामला में इंटरनेट बंद, पुलिस छावनी में बदला क्षेत्र, पंचायत में जुटे सैकड़ों ग्रामीण

शिक्षिका मनीषा मौत मामले को लेकर ढाणी लक्ष्मण में पंचायत चल रही है। पंचायत में भारी संख्या में महिलाएं भी हाथों में डंडा लेकर पहुंची हैं जबकि आसपास के सैकड़ों ग्रामीण पंचायत में जुटे हैं। मंगलवार को सरकार के निर्देश पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी है वहीं गांव के बाहर पुलिस छावनी बन गई है। पुलिस की कई गाड़ियां पहुंची हैं। पंचायत में मौजूद गांव के लोग मनीषा की आत्महत्या थ्योरी पर अविश्वास जताते हुए बेटी को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं। इसी को लेकर मनीषा के शव को भी जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह से अंतिम संस्कार के लिए परिजन नहीं लेकर गए हैं। रात को धरना कमेटी के फैसले और उनके सदस्यों द्वारा प्रशासन के दबाव में किए गए समझौते पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि गांव ढाणी लक्ष्मण में करीब तीन घंटे से लगातार पंचायत चल रही है। अभी तक पंचायत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें