फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: रोडवेज बस व ट्रक में टक्कर , 21 दिन बाद घायल रोडवेज चालक की मौत

शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Mar 2026 04:51 PM IST

गांव मुंढाल के पास भिवानी-जींद मार्ग पर हुए रोडवेज बस व ट्रक की टक्कर में घायल रोडवेज ड्राइवर की इलाज के दौरान 21 दिन बाद शनिवार शाम को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, इस सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक रोडवेज ड्राइवर 48 वर्षीय मंगल सेन गांव तालू का रहने वाला है। मृतक मंगल सेन के ताऊ का लड़का गांव तालू निवासी आजाद ने बताया कि मंगल सेन रोडवेज डिपो भिवानी में ड्राइवर के पद पर तैनात था। वह 22 फरवरी शाम को रोडवेज बस लेकर भिवानी से जींद की तरफ जा रहा था। जब बस गांव मुंढाल के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ बस का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में बस में सवार 11 लोग घायल हो गए थे। जबकि ट्रक की मौत हो गई थी। वहीं, घायल रोडवेज ड्राइवर मंगल सेन को पहले हांसी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद हिसार लेकर गए। वहां ठीक नहीं होने के कारण 25 फरवरी को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में लेजाकर भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान मंगलसेन की शनिवार को मौत हो गई। मंगलसेन 4 बच्चों का पिता था। जिनमें से 3 लड़कियां व एक लड़का है। मंगलसेन 2014 में चालक के पद पर रोडवेज में नियुक्त हुआ था। मुंढाल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि 22 फरवरी को गांव मुंढाल के समीप हुई रोडवेज बस व ट्रक की टक्कर में 11 लोग घायल हुए थे। इनमें से ट्रक चालक की पहले ही मौत हो चुकी है। बस ड्राइवर मंगलसेन को भी हादसे में गंभीर चोटें लगी थी। जिसकी गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बस परिचालक सतबीर के बयान पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें