स्थानीय डिफेंस कॉलोनी में एक नकली घी की फैक्ट्री का मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने भंड़ाफोड़ किया। संयुक्त रूप से की गई छापामारी में नकली घी बनाने का केमिकल, डालडा घी, रिफाइंड घी भी मिला। कंपनी की विजिलेंस अधिकारी विजेंद्र ने बताया की पहले भी हरियाणा में नकली घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। उन्होंने बताया की ये लोग रिफाइंड, डालडा व केमिकल से प्रयोग से नकली देशी घी तैयार करते है। उन्होंने बताया की ये घी स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। उन्होंने बताया की कई नामी कंपनियों के खाली पैकेट मिले है। नकली घी इन्ही पैकेट में डाल में असली रेट पर बेचे जा रहे थे। ये पैकेट दिल्ली से लाए गए बताया जा रहे है। इनके पास 8 पैकिंग की मशीन भी बरामद हुई है। वहीं टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया की नकली घी है। उन्होंने बताया की पहले भी इन पर रोहतक में नकली घी बनाने के मुकदमे दर्ज है अब ये लोग भिवानी में किराए के मकान में नकली घी व नमक बनने का काम कर रहे है। उन्होंने लोगो से अपील की है की वे नकली सामान ना खरीदे ये स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। उन्होंने बताया की ऐसा कोई सूचना हो तो तुरन एफएसएसआई के पोर्टल पर या सीएम फ्लाइंग को सूचना दे।