फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में बाजरा और मूंग की बंद पड़ी सरकारी खरीद के विरोध में कांग्रेस ने अनाज मंडी में किया प्रदर्शन

किसानों की उपज बाजरा और मूंग की बंद पड़ी सरकारी खरीद को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी के नेतृत्व में नई अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सरकार से तत्काल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर इन फसलों की खरीद शुरू करने की मांग की और खरीद में देरी और तकनीकी बहानेबाजी को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए। प्रदर्शन के दौरान प्रदीप गुलिया जोगी ने किसानों के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार चुनावों से पहले तो किसानों से एमएसपी पर अनाज खरीदने का बड़ा वादा करती है, लेकिन जब फसल तैयार होकर मंडी में आती है, तो उसे खरीदने के लिए नए-नए तरह के यंत्र और खरीद एजेंसी के नए पैमाने ला दिए जाते हैं। जोगी ने विशेष रूप से बाजरा खरीद के लिए मंडी कमेटी के दफ्तर में लाए गए एक कथित नए यंत्र का जिक्र किया। प्रदीप गुलिया जोगी ने सरकार की भावांतर भरपाई योजना को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना का बहाना बनाकर सरकार स्वयं खरीद नहीं कर रही है और किसान को मजबूरन अपनी फसल कम दामों पर निजी व्यापारियों को बेचने पड़ रही है, जो किसान के साथ घोर अन्याय है। पहले बाजरा का भावांतर भाव 625 रुपये था, जिसे अब घटाकर 575 प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें