फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल का विवादित बयान, कहा- जिनकी घरवाली तक नहीं सुनती है, वह किसानों के नेता

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के विवादित बयान पर अब किसान संगठनों के साथ जनसंगठनों और विपक्षी नेताओं ने भी विरोध में मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी के पदाधिकारियों ने 30 नवंबर को भिवानी के भगत सिंह चौक पर कृषिमंत्री के विवादित बयान को लेकर उनका पुतला दहन की रुपरेखा तय की है वहीं कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने भी कृषिमंत्री व किसान परिवार की महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणी पर ट्वीट कर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त किसान मोर्चा के कामरेड ओमप्रकाश, बलबीर सिंह बजाड, कमल सिंह प्रधान, रामफल देशवाल, रोहताश सैनी, दलिप सिंह सांगवान, जोगेन्द्र सिंह तालू, युद्धवीर सिंह अहलावत ने कहा कि कृषिमंत्री ने तीन दिन पहले गांव गिगनाऊ के राज्य स्तरीय बागवानी मेले में मंच से विवादित बयान दिया। जिसमें मंत्री दलाल कह रहे हैं कि जिनकी घरवाली तक उनकी नहीं सुनती है, उन्होंने किसानों का ठेका ले रखा है। मैं सबको जानता हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें