जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को दिनदहाड़े तीन हमलावरों ने करीब साढ़े 11 बजे एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस जानलेवा हमले में पीड़ित युवक बाल-बाल बच गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। वहीं, सेंट्रल पार्क के पास पुलिस ने एनकाउंटर कर एक आरोपी को दबोचा लिया। वहीं, उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ लिया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का मुआयना किया। पुलिस दिनदहाडे़ न्यायालय परिसर के बाहर फायरिंग मामले की जांच में जुट गई है। एक हमलावर के पांव में गोली लगी है, जिसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।