फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कारगिल युद्ध में शहीद रामकुमार वीर चक्र के परिजनों को किया सम्मानित

कारगिल युद्ध 1999 में दुश्मन के दांत खट्टे करते हुए अपने साथियों की जान बचाकर शहीद हुए शहीद रामकुमार वीर चक्र निवासी भिवानी के परिवार को फोरएवर इन ओपस बटालियन की ओर से सम्मानित किया गया। हवलदार कुलदीप सिंह ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर शहीद की धर्मपत्नी कमला देवी, पुत्र देवेंद्र सिंह, पुत्रवधू चंद्रकला, तथा पोतियां हंसुजा व पविका उपस्थित रहीं। सभी को प्रतीक चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। हवलदार कुलदीप सिंह ने कहा कि शहीद रामकुमार जैसे वीरों के परिवार को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। बटालियन का हर जवान इस बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। यह परिवार हमारे दिलों में बसता है। इस अवसर पर शहीद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उपस्थित बच्चों को देशभक्ति की प्रेरक कहानियां सुनाई गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें