फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: प्रदेश के 6 कमीश्नरी जिलों में पीएमश्री स्कूलों व मॉडल संस्कृति स्कूलों के लिए परीक्षा

हरियाणा प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अब पीएश्री स्कूल व मॉडल संस्कृति स्कूलों में छात्र-छात्राओं को कॉन्वेंट व निजी स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा के प्रारंभिक वर्षाें से ही बेहतरीन व अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की शुरुआत सरकार द्वारा की गई है। इन स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों को भी यहां तैनाती के लिए अब विशेष परीक्षा से गुजरना होगा। सोमवार इन विशेष स्कूलों में तैनाती पाने वाले अध्यापकों को इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए विशेष परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इन स्कूलों में आवेदन करने वाले प्रदेश के 12 हजार 320 परीक्षार्थियों की परीक्षा ली है। जिनमें प्रिंसिपल, एलीमेंट्री स्कूल हेडमास्टर, प्राइमरी टीचर, हेड टीचर, पीजीटी, टीजीटी व हेडमास्टर के पद शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें