पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की हड़ताल के बाद चिकित्सक ड्यूटी पर लौटे। वहीं, ओपीडी में भी सुबह से मरीज पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि, हडताल के बीच भी मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से मिल रही थी। शुक्रवार को सभी ओपीडी में चिकित्सक मौजूद रहे।