फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में जजपा युवा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे दिग्विजय चौटाला

देवीलाल सदन में वीरवार को जजपा युवा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने दिग्विजय सिंह चौटाला पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में बताया कि 650 गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को जोड़ा जाएगा। वहीं दिग्विजय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए क्योंकि सरकार नहीं अधिकारियों का राज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि डम्मी सीएम है। इस बात को स्वीकारना चाहिए। उन्होंने वोटर वेफिकिशन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का सदस्य फैक्ट के साथ रख रहा है तो इसकी जांच होनी चाहिए। एक ही व्यक्ति के 22 वोट कैसे हो सकते हैं। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि वहां तबदीली की आवश्यकता है। आरएसएस की जड़े उखाड फेंकनी चाहिए। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें