फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में वैश्य कॉलेज के पास प्रेशर से फटी पाइप लाइन को विभाग ने किया ठीक

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पाइप लाइन को ठीक करने के लिए वैश्य कालेज से राजकीय कन्या विद्यालय तक के सड़क मार्ग को एक साइड से रोक कर वन वे किया। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैश्य कॉलेज के समीप दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रेशर से पाइप लाइन फट गई थी। पाइप लाइन ठीक होने से लोगों को सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति मिलेगी। दरअसल, सर्दी के मौसम में जर्जरहाल पाइप लाइन पानी के प्रेशर से फट रही हैं। जिसकी वजह से शुद्ध पानी भी व्यर्थ में ही सड़कों पर बह रहा है, जबकि टेल के घरों तक पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में वैश्य महाविद्यालय के समीप मुख्य लाइन लीक हो गई थी। जिसकी वजह से आसपास की कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। वहीं सर्दी के मौसम में पाइप कई जगह से फट रहे हैं। इस कारण भी लीकेज बढ़ी है और पेयजल आपूर्ति भी इससे प्रभावित हो रही है। हालांकि सर्दी के मौसम में पाइप लाइन फटने की वजह ठंडे पाइपों के अंदर गर्म पानी के प्रेशर से बनने वाली गैस को माना जा रहा है। लेकिन इस तरह की दिक्कत से एक तो शुद्ध पानी व्यर्थ में ही सड़कों पर बह रहा है दूसरा लोगों के घरों तक भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने पर उन्हें जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें