फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी माता मंदिर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज, बरामद आभूषण मंदिर खजाने में जमा कराने की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। लोहारू क्षेत्र के गांव पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी माता मंदिर से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंदिर के एक पूर्व कर्मचारी के घर से पुलिस द्वारा कथित रूप से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किए जाने के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग उठाई है। साथ ही मांग की गई है कि यदि बरामद सामान का वैध स्वामित्व सिद्ध नहीं होता है तो उसे प्रशासन के माध्यम से मंदिर के खजाने में जमा कराया जाए। ग्रामीण नरेश पहाड़ी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि दो दिन पूर्व पुलिस ने पुलिस अधीक्षक भिवानी के निर्देश पर मंदिर में पूर्व में सुपरवाइजर एवं सीसीटीवी प्रभारी रहे आशीष नामक युवक के घर पर दबिश दी थी, जहां से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य सामान बरामद किया गया। नरेश पहाड़ी ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति के पास आय का कोई बड़ा स्रोत या उल्लेखनीय संपत्ति नहीं है, ऐसे में उसके घर से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण एवं सामान मिलने से संदेह उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से पहाड़ी माता मंदिर पर धारा 145 लागू है तथा मंदिर के प्रबंधन एवं देखरेख की जिम्मेदारी प्रशासन के माध्यम से एसडीएम लोहारू एवं तहसीलदार के पास है। इसलिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर में तैनात कुछ सुरक्षा कर्मी अपनी निर्धारित ड्यूटी के बजाय मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पर अनावश्यक निगरानी रखते हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग भी उठाई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें