फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग उठी, जन न्याय मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस उपाधीक्षक से की मुलाकात

12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को जन न्याय मोर्चा के पदाधिकारी उप पुलिस अधीक्षक से मिले। लघु सचिवालय में पुलिस उप अधीक्षक से मिलने के बाद जन न्याय मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस व जिला प्रशासन को इस मामले में सोमवार तक आरोपी सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद जन न्याय मोर्चा आम लोगों के साथ लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चित कालीन पड़ाव डालने और धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा। वहीं पुलिस विभाग ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित कर दी है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। वहीं मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्य शैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जिस पुलिस सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज हो चुका है। उसे अभी भी अपने ड्यूटी पर बनाए रखा गया है। बतां दे कि गत 17 फरवरी को महिला पुलिस थाना में 12वीं की छात्रा के साथ रिश्ते में ताऊ लगने वाले पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर स्कूल में अभिभावक बैठक से घर लाने के दौरान गाड़ी के अंदर सुनसान जगह पर दुष्कर्म के आरोप लगे थे। वहीं आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने भी पीड़िता के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला पुलिस थाना में इस मामले में क्रास एफआईआर दर्ज कराई गई है। जन न्याय मोर्चा पदाधिकारियों ने पीड़ित लड़की के चाचा पर दर्ज कराई गई झूठी एफआईआर की जांच के उपरांत उसे खारिज करने की भी गुजारिश की है वहीं आरोपी पुलिस कर्मचारी द्वारा अपने औहदे और प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हुए मामले को प्रभावित किए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें