फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: पंचायत भवन में डीसी ने वितरित किए कुम्हार समुदाय के पात्र परिवारों को अधिकार प्रमाण पत्र

शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 04:27 PM IST

स्थानीय पंचायत भवन में कुम्हार समुदाय के पात्र परिवारों को मिट्टी के बर्तन बनाने, आवा लगाने के लिए आरक्षित की गई भूमि के अधिकार प्रमाण-पत्र डीसी द्वारा वितरित किए गए। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गरीब परिवारों के उत्थान व कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। सरकार की नीतियां किसी एक वर्ग या एक जाति के लिए नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए हैं जो मेहनत और ईमानदारी से अपना जीवन यापन करना चाहता है। इस दौरान डीसी ने बताया कि जिले में 98 गांवों के 6834 पैसे पत्र परिवार हैं, जिनको मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए जमीन आरक्षित की गई है। उन्होंने बताया कि जिला भिवानी में करीब 4646 अधिकार प्रमाण पत्र वितरित किए जा चुके हैं और आज जिला के शेष प्रमाण-पत्र वितरित किए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें