फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में गैस के लिए एजेंसियों पर जुटी भीड़, उपायुक्त बोले- मिडिल ईस्ट में परिस्थितियां बदलने के चलते गैस को लेकर दिक्कत

घरेलू गैस को लेकर प्रशासनिक स्तर पर निगरानी बढ़ा दी है। उपायुक्त साहिल गुप्ता का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक तरीके से घरेलू या कर्मिशियल गैस का अनावश्यक भंडारण करता है तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन गैस की सप्लाई की व्यवस्था पर पूर्णतया: नजर रखे हुए है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने कहा कि मिडिल इस्ट में जो स्थितियां पैदा हुई है, उसके चलते गैस की सप्लाई को लेकर दिक्कतों की बात सामने आ रही है। प्रशासन पूर्णतया: अलर्ट है। वहीं भारत गैस एजेंसी के संचालक हंसराज ने कहा कि मिडिल इस्ट युद्ध के चलते सप्लाई में कुछ दिक्कतें आई है। सरकार ने 25 दिन में जो बुकिंग का नियम बनाया है, आमजन इसका पालन करे। किसी भी प्रकार का पैनिक ना ले। बुकिंग के आधार पर लोगों के घरों में गैस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। आवश्यक होने पर सरकार के बनाए हुए नियम पर गैस के लिए बुकिंग करवाए। हालांकि उन्होंने कहा कि कॉमिर्शियल व औद्योगिक क्षेत्र के लिए गैस की सप्लाई फिलहाल पीछे से बंद कर दी गई है। अगले आदेश आने पर सप्लाई शुरू की जाएगी। वहीं आम गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें सर्वर ठप होने के चलते गैस बुकिंग में समस्या आ रही है तथा उनका गैस सिलेंडर बुक नहीं हो रहा। इसीलिए उन्हें व्यक्तिगत तौर पर एजेंसी पर जाकर गैस की बुकिंग करवानी पड़ रही है। ऐसी स्थितियों में मार्केट में गैस की कालाबाजारी होने की संभावनाएं बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें