फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में आईपीएल की तर्ज पर दिव्यांग खिलाड़ियों की क्रिकेट लीग मैच का हुआ आगाज

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आईपीएल तर्ज पर दो दिवसीय प्रथम नॉर्थ जोन दिव्यांग क्रिकेट प्रीमियर लीग टी 20 मुकाबले का आगाज हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ पर भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। हांसी रोड स्थित जी लिट्रा क्रिकेट ग्राउंड पर दो दिवसीय मुकाबले चल रहे हैं। स्पर्धा में डे नाइट मैच चल रहे हैं। विश्व दिव्यांग दिवस पर पहले दिन के मुकाबले में टॉस इंडिया टाइगर ने जीता और बॉलिंग करने का फैसला लिया। इंडियन फाइटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 128 रन का लक्ष्य दिया। मनीष ने 26 रन और रघु ने 22 रन बनाए। इंडिया टाइगर की टीम ने यह मुकाबला 17 ओवर में खत्म करते हुए पांच विकेट से जीत लिया। जिसमें मैन ऑफ द मैच सुमित गिल जींद हरियाणा को चुना गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें