फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में लोहारू में पिलानी रोड रेलवे अंडरब्रिज निर्माण ने रोका 30 गांवों का रास्ता

शहर लोहारू में पिलानी रोड स्थित रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र के लगभग 30 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई है। उल्लेखनीय है कि रेलवे अंडरब्रिज का शुभारंभ 13 जुलाई 2025 को किया गया था, जिसकी निर्माण अवधि लगभग एक वर्ष निर्धारित की गई थी। लेकिन अभी तक ये काम पूरा नहीं हुआ है। जिसकी वजह से 30 गांवों की आबादी के लिए आवागमन की चुनौति बनी है। स्थानीय ग्रामीण मीर सिंह, सत्यपाल, मुकेश पोटिया, जगदीश, शेखर, दलीप सरपंच, होशियार सिंह, भोपाल सिंह का कहना है कि अंडरब्रिज निर्माण से पूर्व इसी मार्ग से लाडून्दा, दुदवा, सरदारपुरा, सूजडोला, छापड़ा, रामपुरा, बेरी सहित लगभग 30 गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते थे। यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख संपर्क मार्ग था, जिससे ग्रामीणों व व्यापारियों को काफी सुविधा मिलती थी। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान अंडरब्रिज के अंदर से इन गांवों की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यदि अंडरब्रिज के अंदर से रास्ता खोल दिया जाए और अंडरब्रिज से राजस्थान बार्डर तक कच्चे पड़े रास्ते को जोड़कर पक्की सड़क का निर्माण करवा दिया जाए तो सभी गांवों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें