नगर योजनाकार विभाग द्वारा जिला भिवानी नियंत्रित क्षेत्र भिवानी लोहाड में भिवानी-तोशाम रोड नजदीक जूई फीडर के पास बनी अवैध कॉलोनी से निर्माण हटाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से निर्माण, कच्चे रोड नेटवर्क, डीपीसी व डिमार्केशन आदि अवैध निर्माण को तोड़ा। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अवैध निर्माण करना गैर कानूनी कार्य है और इसकी अनुमति किसी को नहीं है। नगर योजनाकार विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है और इसको हटाने का अभियान जारी रहेगा। अवैध निर्माण हटाओ अभियान के तहत विभाग द्वारा भिवानी-तोशाम रोड नजदीक जुई फीडर के पास बनी अवैध कॉलोनी से अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया। लगभग आठ एकड़ में फैली अवैद्य कॉलोनी से 22 डीपीसी, एक निर्माण, कच्चे रास्तों का नेटवर्क व डीर्माकशेन को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। इस दौरान जिला नगर योजनाकार द्वारा लोगों को समझाया गया कि आमजन अवैध कॉलोनियों में प्रोपर्टी डीलरों के बहकावे में न आयें व अवैध कालोनियों में प्लॉट न खरीदे तथा शहरी क्षेत्र, नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुसूचित सडक़ों की हरित पट्टी में किसी भी तरह का निमार्ण कार्य न करें।