फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के तोशाम में सीएम नायब सैनी देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

शाहिल शर्मा Updated Tue, 31 Mar 2026 12:15 PM IST

सीएम नायब सिंह सैनी उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी द्वारा ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। सीएम सैनी किसानों को 107 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। स्थानीय चौ. सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में 31 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित होने वाले उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सूक्ष्म सिंचाई पर आधारित कार्यक्रम में किसानों को पानी की बचत के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे किसान कम पानी में भी अधिक पैदावार ले सकेंगे। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्गों के माध्यम से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। महिलाओं के बैठने के लिए अलग से सेक्टर बनाए गए हैं। उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें