फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में सीआईए ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

सीआईए प्रथम भिवानी की टीम ने बहल से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल बरामद की है। सीआईए प्रथम के मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम ने 25 फरवरी को गश्त पड़ताल के दौरान विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के बाद एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ काबू किया। पुलिस ने झुप्पा रोड पातवान टी प्वाइंट बहल पर बुद्धशैली निवासी रिंकू को काबू किया। जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। बहल पुलिस थाना में आरोपी रिंकू के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें