फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी के तोशाम में उन्नत सिंचाई मेले का किया उद्घाटन

जल संसाधनों का भरपूर प्रयोग करने के उद्देश्य से भिवानी जिले के तोशाम कस्बे में इरीगेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया व इरीगेशन एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान के तहत तीन दिवसीय उन्नत सिंचाई मेले का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न उन्नत सिंचाई उपकरणों की स्टॉलों का अवलोकन किया। जिसके बाद उन्होंने तोशाम विधानसभा क्षेत्र के तहत बिजली, सिंचाई व अन्य विकास से संबंधी 6 योजनाओं का 107.61 करोड़ की लागत से उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तोशाम हल्के में पिछले 11 वर्षो के दौरान एक हजार 727 करोड़ 54 लाख की 258 परियोजनाओं को पूरा किया गया है। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के हल्के तोशाम के लिए उनके मांगपत्र पर करोड़ों की योजनाओं की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के पिता पूर्व कृषि मंत्री चौ. सुरेंद्र सिंह की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्नत सिंचाई मेले में सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, दादरी से विधायक सुनील सांगवान, भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि, हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी, बाढड़़ा से विधायक उमेद पातुवास सहित दक्षिण हरियाणा से विधायक हुए शामिल। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आज दुनिया भर में पेट्रोल वितरण में दिक्कत आई है, जिसके चलते इनके वैश्विक स्तर पर दाम बढ़े है, परन्तु भारत सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल पर शून्य करके ईंधन के दामों को स्थिर करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसी विपरीत स्थितियों में गैस की कमी ना हो, इसके लिए हरियाणा सरकार ने गैस पाइप लाइन बिछाने की लीज तीन लाख रुपये प्रति किलोमीटर से कम करके एक हजार रुपये प्रति किलोमीटर करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च से प्रदेश में सरसों की खरीद शुरू हुई है, जो मंडियों में एमएसपी से भी ऊपर बिक रही है, जो खुशी की बात है। रबी की फसल के एक-एक दाने को सरकार खरीदने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हरियाणा के किसानों को 22 किश्तों के रूप में अब तक 60 हजार 562 करोड़ रूपये किसानों के खाते में डाले गए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें