फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में रात के समय जलघर में ड्यूटी दे रहे बेलदार का शव चारपाई पर मिला

नवीन दलाल Updated Sun, 02 Mar 2025 02:11 PM IST

गांव कालुवास के जलघर में रात की ड्यूटी पर तैनात बेलदार का शव चारपाई पर मिला। मामले की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने शव का रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं पुलिस ने फिलहाल इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह का खुलासा होगा। गांव पालुवास निवासी 52 वर्षीय राजेंद्र गांव कालुवास के जलघर पर रात के समय बेलदार की ड्यूटी दे रहा था। राजेंद्र के बेटे राहुल ने बताया कि वह रोजाना ही अपने पिता को रात की ड्यूटी पर छोड़ जाता और अगली सुबह वापस ले जाता था। शनिवार शाम को भी वह पिता को ड्यूटी पर छोड़ गया था, लेकिन रविवार सुबह जलघर पर पहुंचा तो चारपाई पर उसका पिता मृत अवस्था में पड़ा था। शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं है। रहस्यमयी हालत में हुई मौत मामले में औद्योगिक पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। राहुल ने बताया कि वे दो भाई और एक बहन हैं। औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई वेद सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे राहुल के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें