फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में मिशन बुनियाद व सुपर 100 कार्यक्रम को लेकर आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम

नवीन दलाल Updated Sat, 06 Dec 2025 03:06 PM IST

एसडीएम रवि मीणा आईएएस ने कहा कि विद्यार्थी मिशन बुनियाद व सुपर 100 और शिक्षा के महत्व को समझे। यह ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों के लिए आईआईटी में जाने सुगम मार्ग है। एसडीएम कैरू ब्लॉक के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू में मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 के ब्लॉक स्तरीय कैंपेन सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथियां तथा कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तृत रूप से प्रदान की गईं। मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ हो चुका है। जिसकी अंतिम तिथि 16 दिसंबर है और परीक्षा तिथि 24 दिसंबर है। वही हरियाणा सुपर 100 के लिए अंतिम पंजीकरण तिथि 9 फरवरी 2026 है। परीक्षा 11 फरवरी 2026 को होगी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू में दोनों कार्यक्रमों में उन्हीं विद्यार्थियों के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया। जो 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें