फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे मजदूर संगठन, मंत्री आवास का किया घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। कामगार मजदूरों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव किया और मांग पूरी ना होने पर सरकार को चेतावनी दी। मजदूर नेताओं ने कहा कि मांग नहीं मानी तो ना भाजपा नेताओं को वोट देंगे ना गांवों में घुसने देंगे। भिवानी में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव कर पंजीकृत कामगार मजदूरों ने कहा कि पिछले 11 महीनें से पोर्टल बंद होने के चलते हर सरकारी योजना से वंचित होने से परेशान हैं। पहले जनवरी माह में और उन्हीं मांगों को लेकर अब एक बार फिर से यहां घेराव करने पहुंचे हैं। जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बैरिकेडिंग कर मैन गेट के बाहर ही मजदूरों को रोका गया। इस दौरान मजदूर नेताओं ने कहा कि बीते 11 महिनों से हरियाणा सरकार ने पंजीकृत मजदूरों का पोर्टल बंद किया हुआ है। जिससे 6 में से साढ़े पांच लाख मजदूरों की कॉपी रद हो गई। यही नहीं इससे 22-23 योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधा जैसे बेटी की शादी का कन्यादान, बच्चों की छात्रवृत्ति, बच्चों के जन्म व मजदूर की मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि जैसी सभी सुविधाएं बंद पड़ी है। मजदूर नेताओं ने कहा कि पहले जनवरी में आंदोलन किया और अब छह माह बाद फिर आंदोलन कर रहे हैं। अब जल्द हमारी मांग नहीं मानी तो जो सरकार आज हमारे साथ कर रही है, वही आने वाले चुनावों में हम सरकार के साथ करेंगे। ना तो भाजपा को वोट देंगे और ना भाजपा नेताओं को गाँवों में घुसने देंगे। मजदूर नेताओं ने कहा कि चुनावों में भाजपा सरकार को चलता कर देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें