फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में कोहरा के कारण सड़क पर खड़े ट्राले से टकराई भिवानी डिपो की एसी बस

लगातार मौसम में घना कोहरा छा रहा है। जिसकी वजह से सड़क हादसों में भी इजाफा हो गया है। लगातार दूसरे दिन कोहरे में सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह भिवानी से चंडीगढ़ जा रही वातानुकूलित बस 152डी पर सड़क पर खड़े ट्राले से टकरा गई। इस सड़क हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए, लेकिन बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार सभी यात्री भी हड़बड़ा गए और बस से नीचे उतर गए। यात्रियों ने सड़क हादसा की फोन में विडियो बनाई और इसे वायरल कर दिया। वहीं हादसा ग्रस्त बस की जानकारी डिपो के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद दूसरी बस से यात्रियों को गंतवय की ओर भेजा गया। हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे का है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से भाग गया। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई। हादसा ग्रसत वातानुकूलित बस को रोडवेज कर्मशाला में पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें