फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश भर में जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भिवानी के चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले इकट्ठा हुए ये विभिन्न विभागों में एचकेआरएन के तहत भर्ती कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार चुनावों के समय किये वादे भूल गई। वायदे पूरे करने तो दूर, महीनों से वेतन नहीं मिल रहा, जिसके घर का गुजारा व बच्चों की पढ़ाई भी नहीं करवा पा रहे। कर्मचारी नेता प्रदीप कुमार ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व एचकेआरएन में पांच साल पूरे करने पर जॉब सिक्योरिटी देने का वायदा किया था। पर कुर्सी मिलते ही सभी वादे भूल गए। उन्होंने कहा कि हमें तीन महीने से वेतन नहीं मिला। कैसे घर चलाएं, कैसे बच्चों की फीस दें। उन्होंने कहा कि हमने अपनी मांगों को लेकर बहुत ज्ञापन दिये। पर अब ज्ञापन नहीं, सीएम के खिलाफ सीधा व बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें