फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में सर्दी के मौसम में बदला जानवरों का व्यवहार, अस्पताल में बढ़ रहे रेबीज इंजेक्शन के मरीज

भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 लोग रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को संख्या 25 से 30 भी पहुंच जाती है। जिसका मुख्य कारण सर्दी के मौसम में शहर में बंदरों व जानवरों का व्यवहार बदला है। नर्सिंग ऑफिसर अनिरूद्ध ने बताया कि उनकी छह घंटे की ड्यूटी के दौरान रोजाना 15 लोग रेबीज इंजेक्शन लगवाने आ जाते हैं। कुत्ते, बंदर के काटने के 24 घंटे में ही एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने होते हैं। उसके बाद तीन सप्ताह तक हर सप्ताह एक इंजेक्शन लगाया जाता है। पहले कुत्ते, बंदर, बिल्ली के काटने पर रेबीज के सात इंजेक्शन लगाए जाते थे, लेकिन अब चार ही इंजेक्शन लगाए जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें