फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू क्षेत्र में प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों ने लिया भाग

लोहारू क्षेत्र के गांव गोठड़ा स्थित श्योराण फार्म हाउस में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव गोठड़ा,झांझड़ा,पोटिया, गिगनाऊ सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में किसानों को रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का उपयोग कम करने और प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान असलीपीएस वैलनेस प्राइवेट लिमिटेड (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कंपनी) के प्रतिनिधि नरेश बलवाडा, संजय कुमार, सुनील कुमार, राजेश श्योराण, धर्मबीर और आशीष सहित अन्य विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और इसके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि रासायनिक खेती से जहां भूमि की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, वहीं प्राकृतिक खेती अपनाने से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है, उत्पादन लागत कम होती है और किसानों की आय में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ती है। उन्होंने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती की तकनीकों से कम पानी में भी बेहतर फसल उत्पादन संभव है, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ खेती अधिक लाभकारी बन सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें