वैश्य महाविद्यालय में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तहत अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय आत्मरक्षा रखा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. दीपक कुमारी ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर दुर्गा स्पोटर्स अकादमी से वुशु कोच सोमबीर वशिष्ठ व सहायक महिला कोच लक्ष्मी राठी ने शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि सभी छात्राओं को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए आत्मरक्षा के गुर पता होने चाहिए। ताकि किसी भी परिस्थिति में जरूरत पड़ने पर छात्राएं स्वयं को असुरक्षित न महसूस कर पाएं। आत्मरक्षा कौशल सीखने से सिर्फ छात्राएं ही नहीं बल्कि किसी भी व्यक्ति में मानसिक व शारीरिक रूप से आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे वह अपराधों का विरोध करने में सक्षम होता है। यह ऐसा कौशल है, जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से सीख और विकसित कर सकता है। जिससे आत्मविश्ववास बढ़ता है। कानून भी आत्मरक्षा के अधिकार को मान्यता देता है, खासकर जब भी किसी खतरे से बचने की आवश्यकता हो। वहीं, महिलाओं को अब पहले से कहीं ज्यादा आत्मरक्षा सीखने की जरूरत है। जो उन्हें सशक्त बनाएगी और उन्हें कठिन परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करेगी। कार्यक्रम में 50 छात्राएं व 11 महिला प्राध्यापिकाओं की भागीदारी रही। कोच सोमबीर वशिष्ठ व सहायक महिला कोच लक्ष्मी राठी ने छात्राओं पर किसी भी स्थिति में छात्राओं होने वाले हमले से बचने के बारे में प्रायोगिक तरीके से जानकारी दी।