फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा की 13 मार्च हांसी रैली में अखिलेश यादव सहित देश के बड़े नेता करेंगे शिरकत: दिग्विजय चौटाला

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की 13 मार्च हांसी की सर्व हरियाणा जनचेतना दिवस रैली में देश के बड़े नेताओं की मौजूदगी रहेगी। चौटाला ने कहा की देश के तीसरे बड़े दल के नेता सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजस्थान के सांसद और कद्दावर नेता हनुमान बैनिवाल, सांसद धर्मेंद्र यादव सहित अनेक नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त हरियाणा का देश और विदेश के पटल पर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों,आर्ट, लिट्रेचर को निमंत्रण दिया गया है। चौटाला ने कहा की 13 मार्च की रैली के बाद हरियाणा में बदलाव की लहर होगी। दिग्विजय सिंह चौटाला साथ ही, भाजपा और कांग्रेस की आपसी सांठगांठ को लेकर कहा की लोकसभा चुनाव में बड़ा खेला हो सकता है। जिस तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर रहमो-करम किया जा रहा है उसका अहसान वह निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव में उतारेंगे। चौटाला ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा की तीसरे उम्मीदवार सतीश नांदल का मैदान में आना इसी बात की तरफ इशारा है कि बाबा साहेब डाॅ. अंबेडकर की सोच रखने वाले कर्मबीर बौद्ध को कैसे हराया जाए। क्योंकि इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सानिध्य में ही पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी थी। कर्मबीर बौद्ध को अच्छा इंसान बताते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की उनका जितना जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें