भिवानी के फैंसी चौक पर पिछले एक साल से ठप्प सीवर मैनहोल को ठीक करने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। ठप्प सीवर को ठीक करने के लिए विभाग द्वारा सड़क मार्ग के बीचों बीच गड्ढ़ा खोदा गया है। जिसके कारण महम गेट से फैंसी चौक मार्ग बिलकुल बंद हो गया है। वहीं गड्ढ़ा खोदने से निकले मलबे के कारण दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।