फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय में एयर स्ट्राइक व ब्लैक आउट पर मॉक ड्रिल आपात स्थिति में फंसे करीब 26 लोगों को सुरक्षित निकालने का किया अभ्यास

भिवानी। गृह रक्षी विभाग द्वारा शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र के सामने एयर स्ट्राइक एवं ब्लैकआउट को लेकर मॉक ड्रिल एक्सरसाइज आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के दौरान एयर स्ट्राइक की स्थिति में इमारत के क्षतिग्रस्त होने तथा उसमें फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। इस दौरान करीब 26 व्यक्तियों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल रेफर करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गृह रक्षी विभाग के सेक्टर कमांडर उमेश सांगवान ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य एयर स्ट्राइक जैसी आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की तैयारियों को परखना था। उन्होंने बताया कि अभ्यास के दौरान भवन के ध्वस्त होने, मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल में पुलिस, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं वालंटियरों ने भाग लिया। सभी विभागों ने आपात स्थिति में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें