कुछ अर्से पहले विजय नगर कॉलोनी में पेयजल लाइन लीकेज की समस्या समाधान के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने नई सड़क तीन से चार जगह पर तोड़ डाली। जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदकर लीकेज की समस्या का समाधान भी कर दिया, लेकिन तोड़ी गई सड़क बनाना अधिकारी भूल गए। अब बारिश के बाद तोड़ी गई सड़क की मिट्टी धंस चुकी है। जिसकी वजह से भारी वाहनों के पलटने का डर भी बना है। हालांकि हांसी रोड के नवीनीकरण का दावा नगर परिषद भी कर रहा है, मगर क्षतिग्रस्त सड़क बनाने का जिम्मा तो एनएच भिवानी का है। वहीं सड़क मार्ग को ठीक करने की बजाए अधिकारियों द्वारा वाहनों को हादसों से बचाने के लिए कंटीली झाडिंयां लगाई गई है।