फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू से सालासर बालाजी धाम के लिए निशान लेकर पैदल यात्रा रवाना, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु

भिवानी। लोहारू स्थित इच्छा पूरी बालाजी मंदिर से भगत प्रदीप स्वामी पुजारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था सालासर बालाजी धाम के लिए निशान लेकर पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा से पहले मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज से यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। यात्रा के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने जमकर नृत्य किया तथा बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। निशान लेकर जा रहे भगत प्रदीप स्वामी पुजारी के चरण स्पर्श कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया और उनके साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान रिंकू जांगिड़ यशु मेडिकल हॉल, जितेंद्र भारद्वाज तथा देवीलाल सैनी, दिलबाग दलाल सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा पैदल यात्रियों का स्वागत किया गया। निशान को माला पहनाकर श्रद्धा व्यक्त की गई तथा निशान लेकर चल रहे भक्तों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें