फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में तीन दिन से लापता प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर की गला रेतकर हत्या, सिंघानी में नहर के पास मिला शव

नवीन दलाल Updated Wed, 13 Aug 2025 11:11 AM IST

लोहारू क्षेत्र के गांव सिंघानी में नहर के पास बुधवार सुबह 19 वर्षीय महिला शिक्षिका का शव पुलिस को बरामद हुआ। महिला शिक्षिका की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम बुलाई वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय ने बताया कि उसकी बेटी 11 अगस्त की दोपहर बाद अचानक लापता हो गई थी। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी थी। बुधवार सुबह पुलिस ने गांव सिंघानी में नहर के पास सुनसान जगह पर महिला शिक्षिका के शव को बरामद कर लिया। शव के पास ही महिला शिक्षिका की जूती व दुपट्टा पड़ा था, जबकि उसका गला रेतकर हत्या की गई थी। आशंका यह भी है कि हत्या कहीं और की गई है और शव यहां फैका गया है। मौके पर घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। फिलहाल लोहारू पुलिस ने महिला शिक्षिका की हत्या मामले में केस दर्ज कर हर पहलु से जांच आरंभ कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें