फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के प्रेमनगर में सरकार के खिलाफ फिर किया आरपार की लड़ाई का ऐलान

सुनील कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 04:55 PM IST

सीबीएलयू में पूरा आरक्षण देने की बजाय पहले से भर्ती युवाओं को हटाने का विरोध संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। गांव प्रेमनगर के ग्रामीणों ने एक बार फिर सरकार को खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। ग्रामीण इस बार अपने गांव के बच्चों को यूनिवर्सिटी से हटाने से खफा हैं। गांव प्रेमनगर के ग्रामीणों ने अपने गांव में सीबीएलयू (चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी) बनाने के लिए साल 2015 में 131 एकड़ पंचायती भूमि सरकार को दी थी। साथ ही मेडिकल कॉलेज के लिए भी जमीन दी गई थी। जिसे चाहरदीवारी बनाने के बाद भिवानी में बनाना प्रस्तावित किया गया। यूनिवर्सिटी गांव में ही बनी और तब तत्कालीन सीएम मनोहरलाल ने प्रेमनगर गांव में करोड़ों रुपए से विकास कार्य करवाने व चतुर्थ श्रेणी में पांच फीसदी नौकरी प्रेमनगर के युवाओं को देने का वायदा किया। जो लागू करवाने के लिए ग्रामीणों ने कई साल धरना दिया। अब एक बार फिर प्रेमनगर गांव के ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। जिसकी बड़ी वजह सीबीएलयू से गांव के कई कर्मचारियों को हटाना है। ऐसे में इन कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखने व गांव के युवाओं को यूनिवर्सिटी में 10 फीसदी आरक्षण देने की है मांग फिर उठने लगी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें