फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में मानसिक परेशानी के चलते 32 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

भिवानी के गांव जाटु लोहारी में वीरवार रात्रि मानसिक परेशानी के चलते 32 वर्षीय विवाहिता युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर भिवानी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस में दी गई शिकायत में जाटू लुहारी निवासी प्रद्युम्न ने बताया कि उसकी बहन की शादी राजस्थान के झुंझनू जिला में कान सिंह पुरा गांव में की गई थी उसको एक लड़का व एक लड़की पैदा हुई बाद में उसकी बहन की उसकी ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मनमुटाव रहने लगा। इसके चलते वह अपने गांव में परिजनों के साथ रहने लगी। उसने बताया कि धीरे-धीरे वह मानसिक परेशानी में रहने लगी तथा इसी के चलते गत रात्रि उसने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर उसके शव का भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें