फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं का सम्मान

लोहारू के पुराना शहर स्थित शिखरबद्ध मंदिर के समीप श्रीमती शांति देवी एवं प्रहलाद राय शर्मा की 57वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। परिवारजनों ने इस विशेष दिन को समाजसेवा से जोड़ते हुए “रक्तदान महादान” के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संकल्प लिया। कार्यक्रम उनके पुत्र पार्षद अजय शर्मा, मुकेश शर्मा एवं पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित किया गया। परिवार ने अपने माता-पिता के वैवाहिक जीवन के 57 वर्ष पूर्ण होने पर समाजहित में यह अनूठी पहल कर मिसाल पेश की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मनोज दलाल (एसडीएम, लोहारू) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में तेजपाल तंवर (नगरपालिका सचिव, लोहारू) ने शिरकत की। भिवानी रक्तकोष की टीम द्वारा शिविर में कुल 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। “प्रयास एक कोशिश”, “लोहारू समस्या समाधान” एवं “श्यामसुंदर ज्योति मंडल” सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें