फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: साहा में बाढ़ का पानी स्कूल में घुसा, छात्राओं को गंदे पानी के बीच आना पड़ा स्कूल

शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 08:12 PM IST

राजकीय कन्या विद्यालय साहा में मंगलवार को स्कूल के शिक्षक जैसे ही पहुंचे ताे पूरा कैंपस उन्हें पानी से लबालब मिला। इसके कारण कक्षा आठ तक के छात्रों को छुट्टी करनी पड़ी। बड़ी कक्षाओं की छात्रओं को गंदे पानी के बीच से हाेकर कक्षा कक्ष तक पहुंचने को मजबूर होना पड़ा। स्कूल के प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि स्कूल में गंदे नाले का पानी भर जाने से छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाले का गंदा पानी स्कूल के मुख्य द्वार और परिसर में घुस गया, जिसके कारण कक्षाओं तक पहुंचना मुश्किल हो गया। उन्हें भी इसी गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल खोलना पड़ा। गंदे पानी के जमाव से बदबू फैल गई है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। अभिभावकों ने भी चिंता जताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द नाले की सफाई और उचित निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें