फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: बाढ़ का पानी खेत में घुसने पर किसान ने साहा शहजादपुर मार्ग पर लगाया जाम

शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 05:52 PM IST

बाढ़ का पानी खेत में घुसने पर किसान ने साहा शहजादपुर राजमार्ग पर ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगा दिया। इस दौरान राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची साहा थाने की पुलिस ने किसान को समझाया और मार्ग खुलवाया। करीब 15 मिनट बाद इस राजमार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान किसान गांव के सरपंच स्थान स्थानीय प्रशासन पर बार-बार उनके खेत की मिट्टी हटाने का आरोप लगाते नजर आए। जबकि दूसरी तरफ बाढ़ का पानी राजमार्ग पर न आए अौर गांव से निकल सके, इसके लिए अस्थाई तौर पर राजमार्ग के पास जेसीबी से अस्थाई नाला बनाने का कार्य किया जा रहा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें