फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला कैंट में बुल फाइट... बाजार में सांडों की लड़ाई में कई वाहन टूटे

अंबाला कैंट के सदर बाजार चौक के पास दो सांड सोमवार शाम को आपस में भिड़ गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांडों की लड़ाई में पास खड़ी एक कार सहित तीन बाइक व एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। करीब आधे घंटे तक सांड आपस में ही लड़ते रहे। राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों ने सांडों को डंडे व पानी से खदेड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं हटे। इसी बीच दुकानों के आगे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तो कुछ पास से गुजरते समय सांड की चपेट में आ गए। सहमे हुए राहगीरों ने कुछ दूरी पर ही ब्रेक लगा ली थी और सांडों के हटने का इंतजार करते रहे। जबकि पैदल चल रहे कुछ राहगीर भी बाल-बाल बच गए। ऐसे में दुकानदारों ने रोष जताया। कहा कि बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए नगर परिषद को टेंडर जारी करना चाहिए। रोजाना बाजारों में इस तरह से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं बावजूद इस समस्या के लिए कोई आगे नहीं आ रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें