फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में नगर परिषद की पहली बैठक में हंगामा, उपाध्यक्ष पद पर फंसा पेंच

नगर परिषद अंबाला सदर की पहली हाउस बैठक में हंगामा हो गया। नप के उपाध्यक्ष पद के लिए जब भाजपा समर्थित पार्षद ललता प्रसाद का नाम बोला गया तो आजाद पार्षद सुधीर जयसवाल ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। इस वजह से हाउस की बैठक को बीच मे रोकना पड़ा। लगभग एक घंटे तक माथा पच्ची के बाद नप उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ की गई। चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में सभी 32 वार्ड के पार्षदों ने अपने मत का प्रयोग किया। 33 मतों की गिनती के अनुसार ललता प्रसाद को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 26 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी आजाद पार्षद सुधीर जयसवाल को छह वोट मिले। इस दौरान एक वोट को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें