फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में हाईवे से लाखों रुपये के दूध से भरा ट्रक चोरी, 6 घंटे बाद उसी गाड़ी में सोता मिला चोर

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर मंगलवार तड़के एक ऐसी वारदात हुई जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। शातिर चोर ने अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित क्रबिस्तान के बाहर खड़े लाखों रुपये के दूध से भरे टाटा 407 ट्रक तो चुरा लिया, लेकिन भागने के जगह वह वारदात स्थल से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर गाड़ी खड़ी कर उसमें सो गया। करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक लावारिस हालत में खड़ा मिलने की सूचना पर पुलिस और ट्रक मालिक मौके पर पहुंचे तो आरोपी ट्रक के भीतर ही गहरी नींद में सोता हुआ मिला। आरोपी की पहचान बिहटा गांव निवासी टिंकू के रूप में हुई है। रजिमेंट चौकी प्रभारी सुखबीर ने बताया कि चोर को काबू कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अंबाला सिटी में अमूल दूध की सप्लाई ठप होने पर मच गई थी हलचल ट्रक मालिक बोह निवासी विशाल ने बताया कि वह अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। वह रोजाना की तरह अपना टाटा 407 ट्रक अंबाला-जगाधरी हाईवे पर स्थित क्रबिस्तान के पास खड़ा करते हैं, जहां से दूध की खेप आने के बाद उसे अंबाला सिटी की दुकानों पर सप्लाई किया जाता था। मंगलवार सुबह वह काम से गए थे कि करीब 4 बजे चोर ट्रक लेकर भाग गया था। पुलिस को सूचना दी और खुद भी टोल प्लाजा व अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। इस बीच, दूध की सप्लाई ठप होने पर पूरे शहर के दुकानदारों में ट्रक चोरी की खबर फैल गई थी। ट्रक में दूध की थैलियों की सप्लाई व 200 क्रेट थे। कुछ ही घंटों में एक दुकानदार से पता चला कि ट्रक लावारिस हालत में अंबाला सिटी गोबिंद नगर गुरुद्वारे के पास खड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें