फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला के साहा इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक चालक ने दी जान, मुरादाबाद का रहने वाला था युवक

साहा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह एक युवक ने अपने ही ट्रक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही साहा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी बबलू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बबलू अपने ट्रक में माल लादकर यहां स्थित फ्रूटी फैक्ट्री में आया था। शाम के समय फैक्ट्री में ट्रक खाली करने के बाद वह वहीं रुका हुआ था। सुबह जब लोगों ने उसे संदिग्ध परिस्थितियों में देखा, तो मामले का खुलासा हुआ। सिविल अस्पताल भिजवाया शव साहा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस दर्दनाक हादसे की सूचना दे दी है। परिजनों के अंबाला पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। साहा पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें