फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो लोग हिंदी का विरोध करते हैं वो हिंदुस्तान का विरोध करते हैं- विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि जो लोग हिंदी का विरोध करते हैं वो हिंदुस्तान का विरोध करते हैं। क्योंकि हिंदी हमारे देश की मातृ भाषा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है और भाजपा ने देश में कभी भी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की है। विज शुक्रवार को मीडिया कर्मियों द्वारा महाराष्ट्र में भाषा को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी अपनी-अपनी भाषाओं को बढ़ा सकता है और इसमें किसी को भी कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन यह कहना कि हम हिंदी नहीं बढ़ने देंगे, यह ठीक नहीं है क्योंकि इससे देश का संघीय ढांचा टूटता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें