फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: चोरों ने एक ही रात में 5 ट्यूबवेलों के काटे तार, किसानों में रोष

शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2026 08:49 PM IST

चोरों ने एक साथ 5 ट्यूबवेलों के बिजली के तार काटकर चोरी कर लिए। इस वारदात से प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पीड़ित किसान हरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। महज 15 दिन पहले भी आसपास के ट्यूबवेलों को निशाना बनाया गया था। लेकिन पुलिस प्रशासन इन गिरोहों पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने किसान गगनदीप सिंह के ट्यूबवेल के कमरे की दरवाजा तोड़कर चोरी की। इससे उन्हें करीब 35 हजार का नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं, चोरों ने साथ लगते किसान स्वर्ण सिंह के ट्यूबवेल के तार भी काट लिए और खेत में खड़ी मोटरसाइकिल से तेल तक चोरी कर ले गए। रबी की फसल के इस महत्वपूर्ण समय में सिंचाई के साधनों को नुकसान पहुंचने से किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गश्त बढ़ाकर चोरों को नहीं पकड़ा गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें