फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में टांगरी नदी पर बना कोटकछुआ गांव का बांध रात को टूटा, अंबाला-जगाधरी हाईवे की एक लेन जलमग्न

उफान पर आई टांगरी नदी का जलस्तर 30 हजार क्यूसिक यानी 9 फीट रह जाने से वीरवार को राहत मिली। लेकिन बुधवार की रात को नदी के पानी ने आसपास के गांव व कॉलोनियों में मार की। टांगरी नदी पर बना शाहपुर-कोटकछुआ गांव का बांध रात 2 बजे अचानक टूटने के कारण पास के 5 गांव के खेत जलमग्न हो गए। वहीं, अंबाला-जगाधरी हाईवे की इंडस्ट्रियल एरिया के पास से एक लेन डूब गई तो दूसरी पर भी पानी जमा हो गया। ऐसे में हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया सहित पास की 10 कॉलोनी जलमग्न हो गई। इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार रात 3 बजे तक एसडीआरएफ की तरफ से रेस्क्यू अभियान चला। फैक्टरियों के बाहर 8-8 फीट पानी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें